नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 27 अक्टूबर।

भारतीय किसान यूनियन के 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की शुक्रवार को जिला सभागार में पूर्व निर्धारित वार्ता श्री मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं श्री डॉ. अरुणवीर सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण के साथ हुई। वार्ता सांय 4:00 बजे से 7:00बजे तक चली।

मैराथन वार्ता में 64% मुआवजा वितरण, 10% प्लॉट, यमुना एक्सप्रेस हाइवे का आवसीय भूखंड, दनकौर इंटरचेंज का 3650 प्रतिकर वितरण, जनपद गौतमबुधनगर के सर्किल रेट की वृद्धि एवं जेवर एयरपोर्ट की विस्थापन नीति में परिवर्तन जिसमें विस्थापित किसानों को घर घर के बराबर प्लॉट, रोजगार भत्ता के नाम पर 5.50 लाख की राशि को बढ़ाकर 12 लाख करना, बेटों के प्लाट को पिता के प्लाट में मर्ज ना करना आदि समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता के साथ उठाया गया। प्रशासन को यह भी चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त सभी समस्याओं का समाधान 15 दिसंबर तक नहीं किया गया तो 21 दिसंबर से स्वयं चौधरी राकेश टिकैत जी जीरो पॉइंट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।

इस पर अधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि ऐसी नौबत नहीं आएगी कि किसानों को दोबारा धरने पर बैठना पड़े। 15 दिसंबर से पहले ही उपरोक्त सभी समस्याओं को चाहे वो प्रशासन के स्तर की हों या शासन के स्तर की हों सभी का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री बलराम सिंह एडीएमएलए, श्री नितिन मदान एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त, श्री शैलेंद्र सिंह ओएसडी यमुना प्राधिकरण एवं श्री अभय सिंह एसडीएम जेवर नगला हुकम सिंह रनहैरा कुरैम नीमका खाजपुर दनकौर महमूदपुर गुर्जर नवादा इमलिया डेरीन ढाक चपरगढ़ राजपुर अटटा गुनपुर दादूपुर कनरासी अमरपुर बल्लू खेड़ा खेरली भाव आदि गांव के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

 5,012 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.