नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा में 35 लाख रुपये की 3934 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई

1 min read

नोएडा, 31 अक्टूबर।
थाना- ईकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2021 , 2022 व 2023 के कुल 6 अभियोगों से सम्बंधित भिन्न भिन्न प्रकार की 3934 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए ) को नष्ट किया गया।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार माल निरस्तीकरण के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ईकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा, वर्ष 2021, 2022 व 2023 के कुल 06 अभियोगों से सम्बन्धित बरामद 3934 लीटर अवैध शराब को मानननीय न्यायलय अपर सिविल जज जूनियर डिविजन/एफ.टी.सी.-प्रथम के आदेश दिनांक 17.05.2023 के अनुपालन में आज दिनांक 31.10.2023 को सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय ग्रे0नो0 की उपस्थिति में उक्त अवैध शराब को जेसीबी के द्वारा बोतलों को तोड़कर गढ्ढा खोदकर मिट्टी से दबाकर नष्ट किया गया । उक्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये है।

 5,551 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.