नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 9 नवम्बर।
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा सदन में महिलाओ के खिलाफ की गयी अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के नेतृत्व में10 नवम्बर को विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार का पुतला दहन जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर पर किया जाएगा।

इसी मुद्दे पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के आवास पर बैठक हुई जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा विधानसभा में महिलाओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर आलोचना की गयी। यह बिहार प्रदेश एवं देश को शर्मसार करने वाली भाषा है जिसके विरोध में  10-11-2023 समय प्रातः 11:00 बजे जिला मुख्यालय गौतमबुद्ध नगर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन एवं नितीश कुमार पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति जी (भारत) के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर बिहार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने व बिहार सरकार को बर्खास्त एवं आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की जाएगी।

इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर क्षेत्रीय मंत्री भारत भाटी महानगर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर किसान मोर्चा चंद्रपाल सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा अमित भाटी लडपुरा विमल पुण्डीर शैंकी ठाकुर आकाश शर्मा रविन्द्र पाल उमेश ठाकुर दीपक सैनी भोला पंडित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे |

 3,853 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.