नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 16 नवम्बर।

नोएडा ग्रेटर नोएडा में बुधवार को दो प्राइवेट बसों में लगी आग के बाद यातायात पुलिस और संभागीय परिवहन अधिकारी ने सेक्टर 37 और महामाया फ्लाईओवर के आसपास संयुक्त अभियान चलाकर सात डबल डेकर बसों को सीज किया गया और 43 वाहनों के ई चालान किए।

उल्लेखनीय है प्राइवेट बसों में हुए हादसे के बाद इन वाहनों की फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे। इसी कड़ी में गुरुवार को सडक सुरक्षा के दृष्टिगत सडक दुर्घटनाओं व इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सैक्टर 37 एवं महामाया फ्लाई ओवर पर संयुक्त अभियान चलाकर प्राईवेट यात्री वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर (ओवरलोड) चलने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं यातायात कर्मियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर कुल 07 बस वाहनों (डबल डेकर) के विरूद्ध सीज की कार्यवाही तथा 43 वाहनों के विरूद्ध ई-चालान की कार्यवाही की गयी। यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सेल द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में बस/आटो/ई-रिक्शा स्टैण्ड तथा विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियन पर जाकर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 6,235 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.