नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : सीमेंट की 320 बोरियों से भरा ट्रैक्टर लूटा था, 16 घण्टे में बरामद, 4 बदमाश मुठभेड़ में दबोचे

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 25 नवम्बर।

थाना दादरी पुलिस ने लूट की घटना का मात्र 16 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए लूट करने वाले 4 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली (जिसमें श्री सीमेन्ट के 320 कट्टे भरे हुए हैं), अवैध हथियार व घटना मे प्रयुक्त होन्डा सिटी कार बरामद की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार यानी दिनांक 23.11.2023 को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी के ड्राइवर को चकमा देकर वादी का महेन्द्रा (ट्रेक्टर ट्रॉली) यूपी 14 एचटी 3007 जिसमें 320 बैग सीमेन्ट भरा हुआ था, सीमेट के बिल व ट्रैक्टर ट्रॉली छीनकर भाग गये थे जिसके सम्बन्ध में वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दादरी पर मु0अ0सं0 629/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरण

पुलिस के अनुसार उक्त अभियोग के अनावरण हेतु थाना दादरी पर तत्काल 04 टीमों का गठन किया गया था जिनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था। शनिवार यानी  25.11.2023 को थाना दादरी पुलिस द्वारा उपरोक्त लूट की घटना की सूचना मिलने के मात्र 16 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बोडाकी रामगढ मार्ग पर सर्वाेत्तम सोसायटी के गेट से 4 अभियुक्त 1.विजय कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह 2.विष्णु शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा 3.पिन्टू शर्मा पुत्र अजय शर्मा व 4. विनोद पुत्र किरनपाल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा गिरफ्तारी से बचाव हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसपर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में सभी अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये। अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में लूटे गये ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 रजि0नं0 यूपी 14 एचटी 3007 व ट्रॉली (जिसमें श्री सीमेन्ट के 320 कट्टे भरे हुए हैं) व घटना मे प्रयुक्त होन्डा सिटी कार रजि0नं0 डीएल 3 सीबीए 5086 व 04 अवैध तमंचे मय 04 खोखा कारतूस व 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

अपराध करने का तरीकाः

अभियुक्तों द्वारा जीटी रोड से निकलने वाले सीमेन्ट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को चकमा देकर लूटपाट करना। सम्पूर्ण प्रकरण में मास्टर माइन्ड अभियुक्त विजय कुमार उर्फ विजय राणा है, जिसके द्वारा इस पूरी घटना की योजना बनाकर अपने सह अभियुक्तों को घटना में शामिल कर उक्त घटना का अंजाम दिया गया है। मास्टर माइंड अभियुक्त विजय कुमार का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। घटना में प्रयुक्त होन्डा सिटी कार का भी अभियुक्त विजय कुमार से सम्बन्ध है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.विजय कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी गांव जारचा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर वर्तमान पता आन्टी फार्म कुलेशरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर उम्र 30 वर्ष।
2.विष्णु शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी गांव भदौरा, थाना खानपुर, जिला बुलन्दशहर उम्र 21 वर्ष।
3.पिन्टू शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी गांव भदौरा, थाना खानपुर, जिला बुलन्दशहर उम्र 20 वर्ष।
4.विनोद पुत्र किरनपाल निवासी गांव शेखूपुरा थाना खानपुर, जिला बुलन्दशहर उम्र 32 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः

1.04 अदद तमंचा 315 बोर।
2.05 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
3.04 खोखा कारतूस 315 बोर।
4.01 कार होन्डा सिटी रजि0नं0 डीएल 3 सीबीए 5086 (घटना में प्रयुक्त)।
5.घटना में लूटा गया ट्रैक्टर रजि0नं0 यूपी 14 एचटी 3007 महिन्द्रा 475 व ट्रॉली (जिसमें श्री सीमेन्ट के 320 कट्टे भरे हुए हैं)

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 629/2023 धारा 392 भादवि थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 630/2023 धारा 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना दादरी, गौतमबुद्धनगनर।
3.मु0अ0सं0 859/2019 धारा 115/120 बी भादवि बनाम विजय कुमार उपरोक्त थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर।
4. मु0अ0सं0 860/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम विजय कुमार उपरोक्त थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.श्री सार्थक सेंगर सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, ग्रे0नो0 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
2.सुजीत कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
3.उ0नि0 अनूप दीक्षित थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
4.उ0नि0 मलूक सिंह थाना दादरी कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
5.उ0नि0 यशपाल शर्मा थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
6.उ0नि0 विशाल गुप्ता थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
7.उ0नि0 उमेश सैनी थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
8.उ0नि0 आयुष मलिक थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
9.है0कां0 विनय सर्विलांस सैल ग्रेटर नोएडा, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
10.है0का0 अमरदीप ढाका थाना दादरी, कमिश्रनरेट गौतमबुद्धनगर।
11.है0का0 विवेक कुमार थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
12.है0का0 अर्जुन कुमार थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
13.का0 अनुज कुमार थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

 5,000 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.