नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी फरार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 27 नवम्बर।

थाना बिसरख पुलिस ने रविवार/सोमवार की रात्रि में मुठभेड़ के दौरान एक मोबाइल लूटेरे बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार रविवार की रात्रि यानि 26 नवम्बर 2023 को थाना बिसरख पुलिस ने बिसरख चौक पर चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियो को रूकने का इशारा किया, परन्तु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति नही रूके और तमंचा दिखाकर भागने लगे जिसपर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश सेक्टर-2,3 की तरफ जा रहे बंद पडे रास्ते की ओर भागने लगे और आगे चलकर रास्ता बंद होने के कारण हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी।

अपने आपको घिरा देख बदमाशो द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश मनोज चतुर्वेदी पुत्र घनश्याम चतुर्वेदी निवासी आजाद मार्केट, लाइब्रेरी रोड, दिल्ली सदर बाजार, उत्तरी दिल्ली मूल निवासी अशोक नगर, थाना नजीराबाद, जनपद कानपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के कब्जे से थाना बिसरख पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0981/2023 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटा हुआ एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी, 01 अवैध तमंचा .315 मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

अभियुक्त का विवरणः

मनोज चतुर्वेदी पुत्र घनश्याम चतुर्वेदी निवासी आजाद मार्केट, लाइब्रेरी रोड, दिल्ली सदर बाजार, उत्तरी दिल्ली मूल निवासी अशोक नगर, थाना नजीराबाद, जनपद कानपुर उम्र 43 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः

1. लूटा हुआ एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी
2. 01 अवैध तमंचा 315 मय 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर डीएल 3 एस.सी.एक्स 0541

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1. मु0अ0सं0-0405/2015 धारा 392 भादवि थाना कर्नल गंज, जनपद प्रयागराज।
2. मु0अ0सं0-0485/2015 धारा 392/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना कर्नल गंज, जनपद प्रयागराज।
3. मु0अ0सं0-0291/2016 धारा 392 भादवि थाना अली गंज, जनपद लखनऊ उत्तरी।
4. मु0अ0सं0-0169/2016 धारा 392 /411 भादवि थाना गुड़म्बा, जनपद लखनऊ उत्तरी।
5. मु0अ0सं0-0500/2016 धारा 392/411 भादवि थाना गाजीपुर, जनपद लखनऊ उत्तरी।
6. मु0अ0सं0-0522/2016 धारा 392/411 भादवि थाना गाजीपुर, जनपद लखनऊ उत्तरी।
7. मु0अ0सं0-0114/2016 धारा 392 भादवि थाना जानकीपुरम, जनपद लखनऊ उत्तरी।
8. मु0अ0सं0-0140/2016 धारा 392 भादवि थाना जानकीपुरम, जनपद लखनऊ उत्तरी।
9. मु0अ0सं0-0428/2016 धारा 392/411 भादवि थाना मडियांव, जनपद लखनऊ उत्तरी।
10. मु0अ0सं0-0518/2016 धारा 392/411 भादवि थाना मडियांव, जनपद लखनऊ उत्तरी।
11. मु0अ0सं0-0560/2016 धारा 392/411 भादवि थाना मडियांव, जनपद लखनऊ उत्तरी।
12. मु0अ0सं0-0566/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियांव, जनपद लखनऊ उत्तरी।
13. मु0अ0सं0-0911/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मडियांव, जनपद लखनऊ उत्तरी।
14. मु0अ0सं0-981/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख, सेन्ट्रल नोएडा, कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर

 2,071 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.