नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर, 27 नवम्बर।

किसान नेता चौधरी बिहारी सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और गांव के प्रवेश द्वार का लोकार्पण उनकी पुण्यतिथि पर 29 नवंबर 2023 को उनके पैतृक गांव रूपवास निकट दादरी में किया जा रहा है। इस अवसर पर पश्चिम उत्तर प्रदेश के उनके विचारों से जुड़े हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग इसमे शामिल होंगे।

चौधरी बिहारी सिंह फाउंडेशन की संस्थापक रजनी देवी ने बताया कि उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होंगे। इनके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह, दादरी एमएलए तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में  शामिल होंगे।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के साथ ही चौधरी बिहारी सिंह बागी के नाम से पब्लिक लाइब्रेरी व गांव के प्रवेश द्वार का भी शुभारम्भ होगा। उनके ज्येष्ठ पुत्र जितेंद्र कसाना और कनिष्ठ पुत्र यतेंद्र कसाना ने बताया कि फाउंडेशन की योजना चौधरी बिहारी सिंह के जीवन की संघर्ष यात्रा और उनके विचारों को आज की पीढ़ी तक पहुंचाने की है। उनके जीवन मे कई ऐसे कार्य हुए जो युवाओं को आगे पढ़ने व लक्ष्य हासिल करने में उन्हें प्रेरित करेंगे।
प्रतिमा अनावरण का कार्य सुबह 11 बजे होगा। इसमे कई राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

 27,088 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.