नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : एमिटी विश्वविद्यालय में चौथे दिन एक हजार से अधिक छात्रों को मिली डिग्रियां

1 min read

नोएडा, 13 दिसम्बर।

एमिटी विश्वविद्यालय में चल रहे बृहद दीक्षांत समारोह के अंर्तगत आज चौथे दिन विभिन्न संस्थानों के लगभग 1000 से अधिक छात्रों को एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला और संस्थान के निदेशकों द्वारा डिग्रियां प्रदान की गई।

एमिटी विश्वविद्यालय के 19वें दीक्षांत समारोह 2023 के अंर्तगत आज एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ एप्लाइड सांइस के 198 छात्रों, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिंक साईंसेस के 121, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी के 92, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ नैनोटेक्नोलॉजी के 02, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ क्लिक केमेस्ट्री रिसर्च एंड स्टडीज के 01, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के 346, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ ऑरगेनिक एग्रीकल्चर के 190, एमिटी इंस्टीटयूट फॉर हर्बल रिसर्च एंड स्टडीज के 04, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी के 70, एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ मॉलेक्यूलर मेडिसिन एंड स्टेम सेल रिसर्च के 09 और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी के 30 छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई। इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के शिक्षकगण और अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

 4,721 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.