नोएडा खबर

खबर सच के साथ

मुख्य सचिव ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज का किया भूमिपूजन

1 min read

यमुना सिटी, 15 दिसम्बर।

यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक को सुगम यातायात उपलब्ध कराने हेतु यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल एक्सप्रेसवे के जंक्शन बिन्दु पर चार लूप, चार रैम्प एवं चार अतिरिक्त रैम्प बनाये जाने का शिलान्यास शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की मुख्य सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्र, जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण डॉ अरूण वीर सिंह द्वारा किया गया।

शिलान्यास के समय जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की तरफ से श्रीमती श्रुति, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री विपिन कुमार जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार भाटिया, विशेष कार्याधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी, श्री महराम सिंह, विशेष कार्याधिकारी, श्री ए० के० सिंह, महाप्रवन्धक (परियोजना), श्री राजेन्द्र सिंह भाटी, उप महाप्रबन्धक (परियोजना), श्री नन्द किशोर, स्टॉफ ऑफिसर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उक्त इण्टरचेन्ज के चार लूप एवं चार रैम्प के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल के यातायात हेतु कुण्डली, पानीपत, मेरठ, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रवासियों को जेवर एयरपोर्ट तक सीधा पहुँच मार्ग उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लगभग एक से दो घण्टे समय की बचत होगी। अतिरिक्त 4 रैम्प के माध्यम से ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के निवासियों को ईस्टर्न पेरीफेरल पर जाने हेतु सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। उक्त कार्य के अन्तर्गत कुल 6.641 किमी0 लम्बाई में कार्य किया जाना है एवं उक्त इण्टरचेन्ज के निर्माण में लगभग कुल 78.00 है0 भूमि आ रही है। उक्त इण्टरचेन्ज का निर्माण 18 माह में मै० देव यश प्रोजेक्ट एण्ड इन्फाटेक्चर प्रा० लि० द्वारा पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके निर्माण में लगभग 122 करोड का व्यय आना सम्भावित है। उक्त इण्टरचेन्ज पर आने वाले कुल व्यय का 78.9 प्रतिशत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा व 21.1 प्रतिशत प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाना है।

उक्त इण्टरचेन्ज में आ रही ग्राम जगनपुर अफजलपुर, परगना दनकौर, तहसील सदर, जनपद गौतमबुद्धनगर की भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 43.1012 है0 का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर की धनराशि लगभग 22,30,91,812.00/- (बाईस करोड तीस लाख इक्यानवे हजार आठ सौ बारह रूपेय मात्र) का अपर जिलाधिकारी (भू०अ०), जनपद-गौतमबुद्धनगर को पूर्व में ही प्रेषित किये जा चुके है।

 2,686 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.