नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : पुलिस कमिश्नरेट की कोर्ट में प्रभावी पैरवी, 2023 में 3796 मामलों में हुई सजा

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 22 दिसम्बर।

पुलिस कमिश्नर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही व पैरवी के क्रम में मा0 न्यायालय जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा वर्ष 2022 की अपेक्षा 2023 में 708 मामलों में ज्यादा में सजा हुई है।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार वर्ष 2022 में दी गयी सजा में
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से वर्ष 2022 में हत्या/दहेज हत्या/आपराधिक मानव वध के 20 अभियोगों में, बलात्कार/अप्राकृतिक अपराध के 11 अभियोगों में, हत्या/आपराधिक मानव वध का प्रयास के 17 अभियोगों में, अपहरण के 04 अभियोगों में डकैती/हत्या सहित डकैती/लूट/उद्दापन/चोरी के 964 अभियोगों में, गिरोहबंद अधिनियम के 40 अभियोगों में, एससी एसटी अधिनियम के 03 अभियोगों में, आर्म्स एक्ट के 337 अभियोगों में,पोक्सो एक्ट के 28 अभियोगों में व अन्य प्रकरण के 1664 अभियोगों में सजा न्यायालय द्वारा दी गयी। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से वर्ष 2022 में कुल 3088 अभियोगों में सजा माननीय न्यायालय द्वारा दी गयी ।

वर्ष 2023 में दी गयी सजा का विवरण-
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से वर्ष 2023 में हत्या/दहेज हत्या/आपराधिक मानव वध के 15 अभियोगों में, बलात्कार/अप्राकृतिक अपराध के 10 अभियोगों में, हत्या/आपराधिक मानव वध का प्रयास के 43 अभियोगों में, अपहरण के 19 अभियोगों में, डकैती/हत्या सहित डकैती/लूट/उद्दापन/चोरी के 696 अभियोगों में, गिरोहबंद अधिनियम के 37 अभियोगों में ,एससी एसटी अधिनियम के 02 अभियोगों में, आर्म्स एक्ट के 290 अभियोगों में ,पोक्सो एक्ट के 26 अभियोगों में एवं वर्ष 2023 में अन्य प्रकरण के 3446 अभियोगों में सजा माननीय न्यायालय द्वारा दी गयी। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से वर्ष 2023 में कुल 3796 अभियोगों में सजा माननीय न्यायालय द्वारा दी गयी।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दिनांक 30.11.2023 तक 708 अधिक मामलों में सजा हुई है ।

 13,489 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.