नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा :जेल से छूटकर फिर मोबाइल छीनने लगे, 9 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 31 दिसम्बर।

बीती रात नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 2 शातिर मोबाईल स्नैचर गिरफ्तार किये गए हैं। जिनके कब्जे से लूट के 9 मोबाइल, 2 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार शनिवार  30 दिसम्बर 2023 को थाना सैक्टर-58, नोएडा की पुलिस टीम द्वारा रेडिसन तिराहे से सेक्टर 57 की रेड लाईट के तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ पर शौचालय के पास सेक्टर 57 नोएडा से 2 शातिर मोबाईल स्नैचर को बाद पुलिस मुठभेड गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से लूट के 9 मोबाईल फोन, 2 अवैध तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद। की गई है।

मोबाइल छीनते थे
शनिवार

को चैकिंग के दौरान रेडिसन तिराहे से सेक्टर 57 की रेड लाईट के तरफ जाने वाले सर्विस रोड़ पर शौचालय के पास सेक्टर 57 नोएडा से पुलिस द्वारा संदिग्ध बाइक को पुलिस द्वारा रोकी गयी तो बदमाश द्वारा बाइक को नही रोकी गई व पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश अनिकेत व अंशुल यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया, कब्जे से लूट के 09 मोबाईल फोन, 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुयी है तथा पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि हम दोनो इसी मोटर साईकल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियो से सुनसान स्थान पर मौका देखकर उनसे मोबाईल फोन छीन लेते है और इसी मो0सा0 से फरार हो जाते है। आज जो हमसे मोबाईल फोन बरामद हुये है वह हम दोनो ने मिलकर मेट्रो बोडनिकल गार्डेन सैक्टर-37, गिझोड सैक्टर-24, सैक्टर-65, सैक्टर-63, सैक्टर-57 व सैक्टर-60 से लूटे है, बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-58, पर मु0अ0सं0-489/2023 धारा 392 भादवि, थाना सैक्टर-39, पर मु0अ0सं0-897/2023 धारा 392 भादवि, मु0अ0सं0-898/2023 धारा 392 भादवि, मु0अ0सं0-899/2023 धारा 392 भादवि, थाना सैक्टर-24, पर मु0अ0सं0-599/2023 धारा 392 भादवि, दोनो अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है इससे पूर्व भी थाना सैक्टर-63 से मोबाईल लूट के अभियोगो में जेल जा चुके है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.अनिकेत पुत्र अनिल कुमार निवासी आरसी-95 दीपक विहार खोडा कालोनी थाना खेाडा जिला गाजियाबाद (घायल)
2.अंशुल यादव पुत्र बृजभूषण यादव निवासी सी-118, सैक्टर-55, नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर (घायल)

बरामदगी का विवरण
1. लूट के 09 मोबाईल फोन, (अलग-अलग थाने के अभियोगो से सम्बन्धित)
2. 02 अदद अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
3. घटना में प्रयुक्त मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट

आपराधिक इतिहास अनिकेत-
1.मु0अ0सं0-07/23 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0-72/23 धारा 414 भादवि व 25/3/4 आर्म्म एक्ट थाना सैक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
3.मु0अ0सं0-489/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-58, गौतमबुद्धनगर
4.मु0अ0सं0-897/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0-898/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
6.मु0अ0सं0-899/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
7.मु0अ0सं0-599/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-24, गौतमबुद्धनगर
8.मु0अ0सं0 489/2023 धारा 307, 414 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा गौतमबुद्धनगर

आपराधिक इतिहास अंशुल यादव
1.मु0अ0सं0-07/23 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
2.मु0अ0सं0-72/23 धारा 414 भादवि व 25/3/4 आर्म्म एक्ट थाना सैक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
3.मु0अ0सं0-489/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-58, गौतमबुद्धनगर
4.मु0अ0सं0-897/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
5.मु0अ0सं0-898/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
6.मु0अ0सं0-899/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-39, गौतमबुद्धनगर
7.मु0अ0सं0-599/2023 धारा 392 भादवि थाना सैक्टर-24, गौतमबुद्धनगर
8.मु0अ0सं0 489/2023 धारा 307, 414 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, नोएडा गौतमबुद्धनगर

 5,146 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.