नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा: किसान सभा और महिला समित्ति ने सावित्रीबाई फूले की जयंती मनाई

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 3 दिसम्बर।

महिला समिति ने किसान सभा के साथ मिलकर बुधवार को जुनपत गांव के सिल्वर स्पून बैंकट हॉल में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। इस अवसर पर हुई सभा की अध्यक्षता तिलक देवी ने की।

जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिलाओं ने खड़े होकर महिला समिति एवं किसान सभा की सदस्य वीरवती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। दिल्ली एनसीआर महिला समिति की नेता आशा शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की महिला सशक्तिकरण का एजेंडा आज तक भी अधूरा है सावित्रीबाई फुले ने 19वीं शताब्दी में तमाम संघर्ष करते हुए अपमान झेलते हुए महिलाओं को मजबूत करने के लिए अत्यंत उल्लेखनीय कार्य किया था और इसी उपलक्ष्य में हम सावित्रीबाई फुले की जयंती मना रहे हैं।

महिला समिति की गौतम बुद्ध नगर की प्रभारी आशा यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और उनका आह्वान किया कि आने वाले वक्त में महिलाओं के मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करना है किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है 10 जनवरी को जेवर टोल पर और 22 जनवरी को प्राधिकरण पर होने वाले धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं को उपस्थित रहना है इसके लिए हर गांव में महिलाओं को अपनी कमेटी बनानी है और महिलाओं के नेतृत्व को उभारना है जिससे कि आने वाले वक्त में संसद और विधानसभा में हमारे क्षेत्र की महिलाएं भी चुनकर जा सकें।

सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें मिलकर सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए महिला नेता लता सिंह ने आह्वान किया कि महिलाओं का संगठन ही महिलाओं को अधिकार दिला सकता है उसके बिना महिलाओं की तरक्की संभव नहीं है महिला समिति पूरे देश में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है इसकी कमेटी का हर गांव में हमें गठन करना है और किसान सभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाना है।

इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर महिला समिति की जिला अध्यक्ष रेखा चौहान गुड़िया रानी पूनम देवी जोगेंद्र देवी रईसा बेगम कमलेश रमेश सुरेश सरिता सविता विनीता ललिता गीता प्रेमवती एवं किसान सभा की ओर से पप्पू ठेकेदार विनोद सरपंच जगबीर नंबरदार मनवीर भाटी खानपुर श्याम सिंह प्रधान जुनपत तेजपाल प्रधान घोड़ी एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

 101,491 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.