नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान में पहले दिन 3453 वाहनों का चालान

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 4 जनवरी।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 4 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2024 तक यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। इसमे विपरीत दिशा, फिटनेस समाप्त, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध संयुक्त रूप से विशेष अभियान में 4 जनवरी को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चैकिंग की गयी। अभियान के दौरान कुल 3453 वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
पुलिस के अनुसार सडक सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा कोहरे के दृष्टिगत सडक दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने हेतु कुल 560 आमजनों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। डीएनडी टोल, महामाया फ्लाईओवर व जेवर टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण सडक दुर्घटना से बचाव हेतु अनाउसमेन्ट के माध्यम से वाहन चालको को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय सैक्टर 108 नोएडा में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 100 यातायात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, आंखे आदि को चैक किया गया।

प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरण –
बिना हेलमेट – 540
बिना सीट बेल्ट – 112
विपरीत दिशा – 266
नो पार्किग – 443
ओवर स्पीड – 215
फिटनेस समाप्त – 17
दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 67
अन्य – 1793
कुल ई-चालान – 3453

 

 10,064 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.