नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : सेक्टर 47-48 के पास एक सड़क रहेगी बन्द, सिंगल लेन से गुजरेगा दोनो तरफ का ट्रैफिक

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 6 जनवरी।

नोएडा के सेक्टर 48, 49 के आसपास सीवर लाइन निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रतिबंधित किया है। इस रूट के वाहनों के लिए बदला हुआ रूट तय किया है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सैक्टर 49 चौक से सैक्टर 47-48 की ओर जाने वाले मार्ग पर कारखाना तिराहा सैक्टर 48 से सैक्टर 47-48 चौक तक मार्ग पर सीवर लाइन डालने जाने का निर्माण कार्य प्रचलित होने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रतिबन्धित किया गया है। यातायात का संचालन सैक्टर 47.48 चौक से सैक्टर 49 चौक की ओर आने वाले मार्ग पर ही किया जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नांकित मार्गाें का प्रयोग कर सकते है।
1- सैक्टर 47, 107 की ओर से आने वाला यातायात सैक्टर 47-48 चौक से सैक्टर 49 चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- सैक्टर 49 चौक से सैक्टर 47-48 चौक की ओर जाने वाला यातायात कारखाना तिराहा सैक्टर 48 से सिंगल लेन में सैक्टर 47-48 चौक होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।

 10,330 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.