नोएडा खबर

खबर सच के साथ

मुंबई : सीमा हैदर पर आधारित फिल्म” कराची टू नोएडा” का टाइटल अमित जानी ने हासिल किया

1 min read

मुंबई/नोएडा, 10 जनवरी। मुंबई में “कराची टू नोएडा” का टाइटल विवाद बुधवार को खत्म हो गया। फाइनली प्रोडयुसर अमित जानी को सीमा हैदर की फ़िल्म का टाइटल हासिल हो गया है।

सीमा हैदर पर फ़िल्म बनाने को लेकर मुंबई में मनसे और फ़िल्म निर्माता अमित जानी के विवाद के बीच imppa और FMC द्वारा ख़ारिज किये गए कराची टू नोएडा के टाइटल को अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया है।

मनसे की धमकी के बाद IMPPA द्वारा फ़िल्म को विवादित कहकर अमित जानी द्वारा मांगे गए टाइटल कराची टु नोएडा को ख़ारिज कर दिया था और कहा था विवादित विषय पर फ़िल्म नहीं दी जा सकती। अमित जानी ने IMPPA पर पक्षपात करने और मनसे के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुंबई में प्रेस वार्ता की थी। इस मामले में मुम्बई उच्च न्यायलय में एक रिट भी दाखिल हुई थी।

बुधवार 10 जनवरी को IMPPA और फ़िल्म मेकर कम्बाइन ने अमित जानी के प्रोडक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स को कराची टू नोएडा का टाइटल आवंटित कर दिया है। अमित जानी ने कहा मनसे को लगता होगा कि प्रोड्यूसर उत्तर प्रदेश से है तो वे मुंबई में चाहे जो मनमानी कर लेंगे लेकिन अंततः जीत सत्य की ही हुई।

 5,217 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.