नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक एक मूर्ति गोलचक्कर पर ट्रैफिक डायवर्जन को एडवाईजरी जारी

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 11 जनवरी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर के निकट फुट ओवर ब्रिज के स्ट्रक्चर/स्पेन रखे जाने की वजह से गुरुवार 11 जनवरी की रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए एडवाईजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 11.01.2024 की रात्रि समय 23ः00 बजे से प्रातः 04ः00 बजे तक सैक्टर 16बी एक मूर्ति गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के समीप फुट ओवर ब्रिज के स्ट्रक्चर/स्पेन को रखा जाना है जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त मार्ग के दोनो ओर उपरोक्त समय तक यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।

1- इटहेडा से एक मूर्ति की ओर जाने वाला यातायात इटहेडा गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर किसान चौक व बिसरख गोलचक्कर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
2- राजेश पायलट गोलचक्कर से एक मूर्ति होकर इटहेडा गोलचक्कर की ओर जाने वाला यातायात एक मूर्ति गोलचक्कर से पूर्व बायें टर्न कर क्लियो काउन्टी/बिसरख गोलचक्कर होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001, व्हाट्सएप्प न. 7065100100 एवं ट्वीटर हैण्डल / @noidatraffic से सम्पर्क कर सकते है।

 12,754 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.