नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा सीईओ ने एक्सप्रेस वे पर दो नए अंडरपास पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए

1 min read

नोएडा, 12 जनवरी।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश एम० ने शुक्रवार को नौएडा में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परियोजनाओं से सम्बन्धित स्थलों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक (सिविल) श्री विजय रावल एवं वर्क सकिल-1, 9 व 10 के वरिष्ठ प्रबन्धक भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात के बेहतर संचालन हेतु पूर्व में 5 अण्डरपासों का निर्माण प्रस्तावित किया गया था, जिसमें प्रथम चरण में 3 अण्डरपासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में दूसरे चरण में दो अण्डरपासों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया है, जो कि निम्नवत् हैं:-

1. चैनेज 6.100 किमी० पर

2. चैनेज 16.400 किमी0 पर

इसके अतिरिक्त सैक्टर-14ए से महामाया फ्लाईओवर तक ट्रैफिक जाम दूर करने हेतु एक्सप्रेस-वे के उक्त भाग में स्थित एपीजे स्कूल के समीपस्थ क्षेत्र को इम्प्रूव किये जाने हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरान्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी तीनों परियोजनाओं को निष्पादित किये जाने हेतु मौखिक सहमति प्रदान करते हुए अग्रिम औपचारिकतायें एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

सीईओ ने एक्सप्रेस-वे पर एडवान्ट टावर के समीप स्थित अण्डरपास का भ्रमण किया, अण्डरपास में प्रगतिरत थीम पेन्टिंग के कार्य की मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सराहना की गई तथा अन्य अण्डरपासों में भी इसी पैटर्न पर थीम पेन्टिंग कराये जाने के निर्देश दिये गये।

 11,336 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.