नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने मंदिरों में साफ सफाई की

1 min read

नोएडा, 17 जनवरी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संपूर्ण देश में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने नोएडा के तीन मंदिरों में स्वच्छता साफ सफाई की।

इसी अभियान के निमित्त बुधवार को  प्रभारी मंत्री गौतमबुद्ध नगर एवं राजस्व राज्य मंत्री बृजेश सिंह जी ने नोएडा के महर्षि बाल्मिकी मंदिर सेक्टर 10,श्री शिव दुर्गा धाम मंदिर सेक्टर 12 और श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर सेक्टर 126 में साफ सफाई कर श्रमदान किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश त्यागी,गणेश जाटव,कार्यक्रम संयोजिका गिरिजा सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौहान, सत्यनारायण महावर,गोपाल गौड़, अमित नागपाल,मधु मेहरा,धीरज मकवाना,चंद्रमा प्रधान विनोद पारिक,नरेश शर्मा,दीपक शर्मा,नीरज चौहान ओमपाल राणा उपस्थित रहे।

 10,388 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.