नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : सेंचुरी अपार्टमेंट की प्रतियोगिता में 2 वर्ष के बच्चे से लेकर 70 वर्षीय प्रतियोगी हुए शामिल

1 min read

नोएडा, 21 जनवरी।
सेंचुरी अपार्टमेंट सेक्टर 100 में रविवार को 17 वर्गो में बालक बालिका दौड़, महिला दौड़, वरिष्ठजन दौड़, महिला लेमन रेस, थ्री लेग रेस, बालक बालिका साइकिल रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महासचिव पवन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता को आरएसएस प्रचारक रवि जी ने सीटी बजाकर प्रारंभ कराया, बच्चो महिलाओं, वरिष्ठजनों के खेल के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के समापन की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए सचिव रानी सिंह और नीलम पांडे ने संभाली।
सभी के लिए 70 वर्षीय अम्बा जोशी का महिलाओं की प्रतियोगिता में दौड़ और लेमन रेस में भाग लेना रहा अम्बा जोशी उनकी 2 बहुओं व 3 पोतियों, 1 बेटी व 1 भतीजे ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में 2 साल के बच्चे से लेकर 70 वर्षीय बुजुर्गो ने भाग लिया। निश्चित ही ये खेल प्रतियोगिताएं आने वाली पीढ़ियों के लिए सोसायटी के बच्चो के लिए प्रेरणादायक है। सभी निवासियों में काफी उत्साह रहा।
आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, सचिव रानी सिंह, रजनीश, रमेश, अजय, नवीन, ए डी जोशी, एम एम जोशी, पी के वर्मा, रामकुमार, अमित, भान, कुलदीप, मयूर, अमित, हिमानी, शिवम, नेहा, सरोज, विराज, एडी, आराध्या, नित्या, आशी, मायरा, जानवी, शौर्य, ऋषिका, निर्माण, आदि ने भाग लिया।

 8,003 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.