नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 22 जनवरी।

नोएडा शहर में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक कार सवार की उस समय जिंदा जलने से मौत हो गई जब उस कार में अचानक आग लग गई। यह हादसा सेक्टर 59 के पास मेट्रो स्टेशन के निकट यूटर्न पर हुआ। पुलिस हादसे के शिकार व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन के नीचे यू टर्न पर जा रही कार (गाड़ी संख्या यूपी 16 बी के 9331 (टोयोटा कोरोला ऑल्टिस पेट्रोल) में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ थाना फेस-3 पुलिस, एफएसएसओ मय फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर रवाना हुई। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर डिवाइडर पर चढ गई है। गाडी में सवार 1 अज्ञात व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण करते हुये पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्यवाही की गयी। शव के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। यातायात सुचारू है।कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है।

 10,392 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.