नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में गैस की भट्टी से दम घुटने से पिता व बच्चे की मौत, महिला गम्भीर

1 min read

नोएडा, 26 जनवरी।

नोएडा के छिजारसी कॉलोनी में गैस की भट्टी जलाने के कारण दम घुटने से 30 वर्षीय युवक और उसके तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस  के अनुसार थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के अंतर्गत शंभू उम्र 35 साल पुत्र शफीक खान निवासी शेरपुर कलां थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत अपनी पत्नी उम्र 30 साल अपने बच्चे उम्र 03 माह के साथ छिजारसी कॉलोनी थाना सेक्टर 63 में किराए के मकान में रहते थे तथा सिलाई का काम करते थे। बीती रात्रि में गैस की भट्टी जलाने के कारण दम घुटने से शंभू व बच्चे की मृत्यु हो गई है तथा पत्नि एसजेएम हॉस्पिटल छिजारसी में एडमिट है। पुलिस मौके पर मौजूद है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 5,270 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.