नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर, 26 जनवरी।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स, गौतमबुद्धनगर में 75वे गणतन्त्र दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भारतीय संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित परेड की सलामी ली।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की उपस्थिति में रिर्जव पुलिस लाईन्स, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 75 वां गणतन्त्र दिवस भव्य एवं हर्षाे उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि बृजेश सिंह राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उ0प्र0 द्वारा ध्वजारोहण कर, प्रथम परेड कमाण्डर मनोज कुमार यादव, सहायक पुलिस आयुक्त एवं द्वितीय परेड कमाण्डर श्रीमती सौम्या सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया।

पुलिस आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी अधिकारिगण/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर श्री मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री शिव हरि मीणा (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त श्री बबलू कुमार (मुख्यालय) एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।

गणतन्त्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथ एवं पुलिस आयुक्त द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगणों को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह एवं अति उत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। निम्न अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

श्री पीयूष श्रीवास्तव (सेवा नि0) पुलिस महानिरीक्षक को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, श्रीमती कामिनी राठौर निरीक्षक गोपनीय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, श्री बाबूलाल अहीरवार निरीक्षक ना0पु0 को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (सेवाभिलेख के आधार पर), उ0नि0 श्री राहुल दीक्षित व उ0नि0 श्री मनीष कुमार यातायात पुलिस को रजत ( सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर, श्री सुरेन्द्र सिंह अग्निशमन द्वितीय अधिकारी को रजत (सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर, श्री दिनेश कुमार व श्री तीर्थपाल सिंह, फायर सर्विस चालक को रजत (सिल्वर) पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह आपरेशनल कार्य के आधार पर सम्मानित किया गया।

गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान विविध प्रदर्शिनी के दौरान आपातकालीन सेवा डायल-112 वैन, बम निरोधक दस्ता व श्वान दल, फॉरेंसिक वैन, पुलिस रेडियो वाहन, दंगा विरोधक व्रज वाहन, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित मनमोहक प्रस्तुति देने वाले (नन्हें परिंदे) व स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

तदोपरान्त मुख्य अतिथि को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर  द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पुलिस आयुक्त को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं आयोजन में उपस्थित समस्त मीडिया बन्धु, छायाकार बंधु, मा0 सम्मानित महानुभावों, सेवानिवृत्त आई0ए0एस0, सेवानिवृत्त आई0पी0एस0 अधिकारियों तथा सेवारत अधि0/कर्मचारियों एवं समस्त दर्शकगणों का धन्यवाद ज्ञापित कर सूक्ष्म जलपान कराने के उपरांत भव्य परेड का समापन किया गया।

 17,155 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.