नोएडा खबर

खबर सच के साथ

राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर को बीजेपी ने हरियाणा में 2024 चुनाव को सहप्रभारी बनाया

1 min read

नई दिल्ली, 27 जनवरी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 23 राज्यों में प्रभारी की नियुक्ति कर दी है इनमें राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर को हरियाणा प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने न केवल हरियाणा में बल्कि यूपी व राजस्थान में गुर्जर बिरादरी को बड़ा सन्देश दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नए प्रभारी के रूप में विजयंत पांडा को भेजा गया है और हरियाणा में विप्लव देव को प्रभारी और सुरेन्द्र नागर को सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है। राज्यसभा सांसद बीजेपी संगठन में सचिव के पद पर हैं। अब उन्हें हरियाणा जैसे राज्य में लोक सभा चुनाव के हिसाब से संगठन को दुरुस्त करने के साथ साथ प्रत्याशियों के चयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उल्लेखनीय है सुरेन्द्र नागर वर्ष 2009 में बसपा के टिकट पर पहली बार गौतमबुद्धनगर लोकसभा के लिए चुने गए थे। 2012 के बाद वे सपा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें सपा ने राज्यसभा में भेजा था। वर्ष 2019 के चुनाव से पहले सुरेन्द्र नागर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उसके बाद से वे बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा सदस्य हैं। 2022 के चुनाव से पहले सुरेन्द्र नागर को यूपी बीजेपी में उपाध्यक्ष बनाया था। 2023 में उन्हें बीजेपी ने राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद पर नियुक्त किया।

अब 2024 में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती है। इसके लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।

 

 4,015 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.