नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा प्राधिकरण के संविदा कर्मियों ने सेक्टर 5 में डीजीएम जल के कार्यालय पर धरना किया शुरू

1 min read

नोएडा, 6 फरवरी।

नोएडा अस्थायी कर्मचारी संघ के आह्वान पर नोएडा प्राधिकरण के संविदा कर्मियों ने मंगलवार से अपनी हड़ताल शुरू कर दी।  डीजीएम (जल) कार्यालय सैक्टर 5 नौएडा में प्रातः 10 बजे से शाम 06.00 बजे तक, धरना जारी रहा।
धरने पर हजारों कर्मचारी शामिल हुए, चूंकि कामबंद नहीं किया गया है, इसलिए लिए कर्मचारी आते और जाते रहे।

संघ के महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि
यदि नौएडा प्राधिकरण बृहस्पतिवार 8/02/2024 तक नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ रजि० के मांगपत्र पर लिखित आदेश नहीं देता है तो 9/ 2/2024 दिन – शुक्रवार प्रातः 10 बजे से सभी कर्मचारी कामबंद करके, अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए, धरने पर बैठ जाएंगे । आफिस अवकाश के दिन धरना नहीं होगा, लेकिन काम बंद हड़ताल 24 घंटे अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।

 11,372 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.