नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : रबूपुरा में 3 वर्ष की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की घटना, मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार

1 min read

जेवर, 9 फरवरी।

थाना रबूपुरा क्षेत्र में एक तीन वर्ष की अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना में शामिल नर पिसाच को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक ओमप्रकाश का पुत्र राहुल गौतम है।

पुलिस के अनुसार थाना रबूपुरा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री उम्र करीब 03 वर्ष के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में गलत काम किया है। इस सूचना पर तत्काल मु0अ0स0 24/2024 धारा 376एबी/363 भादवि व 5M/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कर दो टीमों का गठन किया गया। इस घटना का मात्र कुछ घण्टो में सफल अनावरण करते हुए अभि0 राहुल गौतम पुत्र ओमप्रकाश निवासी गुलिस्ता कालोनी, कस्बा रबूपुरा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। अभि0 की निशानदेही पर कपड़ों की बरामदगी के दौरान अभि0 द्वारा पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमे अभि0 के पैर में गोली लगने के कारण अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभि0 को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 2,477 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.