नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 8 लोग गिरफ्तार, एक लाख का डेटा बरामद

1 min read

नोएडा, 22 फरवरी।

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस व एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये फर्जी कॉल सेन्टर खोलकर लोगों से इण्डिया बुल फाईनेन्स के नाम से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लाखो रूपये ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टर माइंड सहित 8 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से प्रयोग किये जा रहे भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये गए हैं।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार 22.02.2024 को थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस व एस.टी.एफ मुख्यालय लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये फर्जी कॉल सेन्टर खोलकर लोगों से इण्डिया बुल फाईनेन्स के नाम से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके लाखो रूपये ठगी करने वाले संगठित गिरोह के मास्टर माइंड सहित 8 अभियुक्तों 1.अंकित 2.विजेन्द्र प्रताप व 06 अभियुक्ता 1.प्रिया शुक्ला 2.छाया सिंह(मास्टमाइंड) 3.आंचल चौधरी 4.सुलेखा 5.अर्चना 6.शिवानी को सी-4, सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 1-17 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2-35 मोबाइल फोन, 3-13 पीएक्टीवेटेड सिमकाड, 4-02 टेब, 5-03 लैपटाप, 6-01 डीएल, 7-01 निर्वाचन कार्ड, 8-04 आधार कार्ड, 9-11,190 रूपये नगद, 10-13 हिसाब के रजिस्टर, 11-75 वर्क फर्जी 12-एक स्वीफ्ट डिजायर कार सीजशुदा 13- एक लाख से भी अधिक कस्टमर का डेटा बरामद किया गया है।

अपराध करने का तरीकाः

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग सी-4 सेक्टर-63 में कॉल सेन्टर चलाते है, जिसमें हम लोग Mobile पर कॉल करके इण्डिया बुल फाईनेन्स से जरूरतमंद लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे जीएसटी पेय कराने के नाम पर पैसे UPI के माध्यम से डलवा लेते है। जितनी लोन की धन राशि होती थी उसी के अनुपात में हम लोन, फाईल चार्ज तथा जीएसटी लेते थे इस तरह लोगो को कॉल करके लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखो रूपये की ठगी करते थे। ग्राहकों को डेटा जस्ट डॉयल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त किया जाता था।

अभियुक्तों का विवरणः

1-छाया सिंह पुत्री प्रताप सिंह निवासी छिजारसी, नोएडा स्थायी पता कानपुर देहात।(मास्टमाइंड)
2-प्रिया शुक्ला पत्नी तुषार शुक्ला निवासी चौगानपुर, ग्रेटर नोएडा।
3-आंचल चौधरी पुत्री वेदपाल चौधरी निवासी थाना सिकन्दराबाद, जिला हापुड़।
4-सुलेखा पत्नी नवीन निवासी छपरौला गिरधरपुर, थाना छपरौला, जिला गाजियाबाद।
5-अर्चना प्रजापति पत्नी अंजय सिंह निवासी सै0-62, गौतमबुद्धनगर।
6-शिवानी पुत्री राजू ठाकुर निवासी किसनपुर, थाना मोदीनगर, जिला गाजियाबाद।
7-अंकित पुत्र शीशपाल सिंह निवासी नंगला फिरोज मोहनपुर, थाना नन्दग्राम, जिला गाजियाबाद।
8-सोनू उर्फ विजेन्द्र प्रताप सिंह चौहान पुत्र सत्यपाल सिंह चौहान निवासी जादेशाहपूर्वा, थाना सोरिख, जिला कन्नौज।

बरामदगी का विवरणः

1-17 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 2-35 मोबाइल फोन, 3-13 पीएक्टीवेटेड सिमकाड, 4-02 टेब, 5-03 लैपटाप, 6-01 डीएल, 7-01 निर्वाचन कार्ड, 8-04 आधार कार्ड, 9-11,190 रूपये नगद, 10-13 हिसाब के रजिस्टर, 11-75 वर्क फर्जी 12-एक स्वीफ्ट डिजायर कार सीजशुदा 13- एक लाख से भी अधिक कस्टमर का डेटा

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 74/2024 धारा 419/420/467/468/471/34 भादवि व 66 डी आईटीएक्ट थाना सै0-63, गौतमबुद्धनगर।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः

1-संजय कुमार सिंह, एसटीएफ निरीक्षक, मुख्यालय लखनऊ।
2-उ0नि0 पंकज सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
3-उ0नि0 केशव, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
4-है0कां0 धर्मेन्द्र सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
5-है0कां0 रणविजय सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
6-है0कां0 दीपेन्द्र सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
7-है0कां0 दीपक सिसौदिया, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
8- है0कां0 मिथिलेश झा, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
9- है0कां0 उपेन्द्र प्रताप सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
10-है0कां0 सुरेश सिंह, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
11-है0कां0 अजय चौधरी, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
12-है0कां0 हरिओम, एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
13-है0कां0 मनोज एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
14-है0कां0 राहुल एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
15-है0कां0 अनिल एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
16-है0कां0 रोहित एसटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
17-म0उ0नि0 प्रीति गुप्ता थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।
18-म0कां0 अंजना थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर।

 7,643 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.