नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद डॉ महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने सुनी पीएम के मन की बात

1 min read

नोएडा, 25 फरवरी।

भाजपा नोएडा महानगर द्वारा नोएडा के सभी मंडलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के 110वें संस्करण को जनप्रतिनिधियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने सुना । मन की बात का कार्यक्रम नॉएडा महानगर में हर बूथ पर रखा गया और सभी कार्यकर्ताओं ने सुना ।
इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक और ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। उप मुख्यमंत्री बूथ 119,शिव शक्ति मंदिर सी- ब्लॉक रजत विहार सेक्टर 62 में रहे। ये कार्यक्रम अमित नागपाल मण्डल महामंत्री सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के यहाँ रहा। उप मुख्यमंत्री ने सभी वहाँ के स्थानीय निवासियों के साथ मन की बात को सुना और साथ ही संवाद किया। सांसद डॉ महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह बूथ नो 233 सेक्टर 50 श्याम प्रसाद मुखर्जी मण्डल के साथ मन की बात को सुना।

आज प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को ले कर कई विषयों पर चर्चा करी। उन्होंने भारत की नारी-शक्ति जो हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रही है से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने गाँव-गाँव में ड्रोन दीदी की चर्चा और नमो ड्रोन दीदी के बारे में बताया कि कैसे आज कृषि को आधुनिक बनाने का एक बहुत बड़ा माध्यम साबित हो रही है, उन्होंने कोने-कोने में महिलायें जो प्राकृतिक खेती कर रही है, Digital Gadgets की मदद से वन्य जीवों के साथ तालमेल बिठाने में, युवा entrepreneurs भी वन्य जीव संरक्षण और eco-tourism पर एवं बकरी पालन पर विस्तार से चर्चा करी।
उन्होंने Content create कर रहे देश के युवाओं की आवाज जो आज के समय में बहुत प्रभावी बन चुकी है और उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए देश में National Creators Award जो शुरू हुए उस पर भी चर्चा करी।

सभी मंडलों में हुए इस मन की बात कार्यक्रम में सभी प्रदेश, ज़िला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया जिसमे प्रदेश सोशल मीडिया महिला मोर्चा प्रमुख सुचित्रा कक्कड़, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, मण्डल अध्यक्ष गोपाल गौड़, लोकेश कश्यप, पंकज झा, कल्लू सिंह, सत्य नारायण महावर, निर्मल सिंह, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, गिरीश कोतनाला, युद्धवीर चौहान, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, एस पी चमोली, चमन अवाना, इंद्रजीत जाटव, शारदा चतुर्वेदी, लोकेश यादव, अहसान खान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 20,017 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.