नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सेक्टर 60 अंडरपास की होगी मरम्मत, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

1 min read

नोएडा, 1 मार्च।

अगर आप शुक्रवार की रात को 10 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक सेक्टर  60 अंडरपास की तरफ से सेक्टर 62 की तरफ या गाजियाबाद  जा रहे हैं तो रास्ता बदल लें। इस मार्ग पर नोएडा प्राधिकरण रिसर्फेसिंग का कार्य करा रहा है। इस सम्बंध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाईजरी जारी कर दी है।

पुलिस के अनुसार  1.3.2024 की रात्रि 11ः00 बजे से नोएडा के मार्ग संख्या-6 पर सैक्टर 61 से सैक्टर 62 अण्डरपास (एनएच-24) तक मार्ग के दोनों साइड नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा रिसर्फेसिंग का कार्य किया जाना है। जिसके दृष्टिगत सैक्टर 60 अण्डरपास से सैक्टर 62/एनएच-24 होकर गाजियाबाद की ओर जाने वाले तथा एनएच-24/गाजियाबाद, सैक्टर 62/मॉडल टाउन से सैक्टर 60 अण्डरपास की ओर जाने वाले वाहन चालक समय रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक असुविधा से बचने के लिए उक्त मार्ग का प्रयोग न कर, वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जा सकते है।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

 10,087 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.