नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर के सम्मान समारोह में बीजेपी प्रत्याशी डॉ महेश बोले, देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 4 मार्च।

भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का सोमवार को भव्य स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव संचालन समिति के द्वारा किया गया। इसमे दादरी विधानसभा नोएडा जेवर सिकंदराबाद खुर्जा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का भव्य स्वागत किया।

यह कार्यक्रम भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की कार्यक्रम का संचालन लोकसभा संचालन समिति संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी ने किया। भाजपा गौतमबुधनगर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी ने कहा कि में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ जनों का स्वागत आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल और देव तुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर देश में नरेन्द्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रको को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि गौतमबुधनगर लोकसभा में 50 हज़ार करोड़ से अधिक के कार्य हो रहे है। जैसे ऐतिहासिक नोएडा एयरपोर्ट, खुर्जा में पावर प्लांट नोएडा एयरपोर्ट से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा ने कहा कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी जी प्रधानमंत्री और अपने लोकप्रिय सांसद भी तीसरी बार देश की टॉप 3 बड़ी जीत दर्ज करायेंगे।

दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बड़ी जीत करे उसके लिये हमे बूथ तंत्र पर विजय करना होगा उसके लिए बूथ पर मीटिंग कर प्रचार प्रसार करें। खुर्जा विधायक श्री लक्ष्मीसिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा हम सब कार्यकर्ता एक महीने डेढ़ महीने तक इस चुनावी समर में लग जायें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने आये सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी बेला में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ जीतने के लिये बूथ समिति पन्ना प्रमुख बैठक करें इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी पूर्व विधायक खुर्जा बिजेंद्र खटिक पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया प्रणीत भाटी दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित मीनाक्षी सिंह जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग धर्मेंद्र कोरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य पूर्व जिलाध्यक्ष रक़मसिंह भाटी शिवओम शर्मा पवन रावल पिछड़ा आयोग सदस्य बिजेंद्र भाटी देवा भाटी सुनील भाटी पवन नागर राहुल पंडित सत्यपाल शर्मा रिंकु भाटी रवि जिंदल मनोज प्रधान सुनील शर्मा गणेश जाटव मनोज भाटी आदि हजारों कार्यकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी के स्वागत समारोह कार्यक्रम में भाग लिया।

 10,017 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.