नोएडा : युवा शक्ति का स्वच्छ यमुना मिशन स्वच्छता एवं जागरूकता का 135 वां अभियान
1 min readनोएडा, 17 मार्च।
युवा शक्ति- वाईएसएस फाउंडेशन और अर्थ वारियर ने मिलकर स्वच्छ यमुना मिशन के तहत 135वां स्वच्छता और जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान के दौरान, युवाओं ने यमुना घाट से कूड़ा-करकट, प्लास्टिक, मेडिकल और अन्य प्रदूषक पदार्थों को हटाया। नदी के किनारे सफाई कर लोगों को यमुना नदी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया।
युवाओं ने यमुना घाट से 1000 किलोग्राम से अधिक कूड़ा-करकट हटाया। युवाओं ने लोगों को यमुना नदी और जल संरक्षण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। आज के कार्यक्रम में दिनेश कुमार, पंकज झा, मनीष पाण्डेय, मुकेश, निशा,अनुज, नीता आदि सदस्य उपस्थिति रहे।
10,728 total views, 2 views today