नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में कॉलेज छात्रों पर हमला करने वाले दो गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 29 मार्च।

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस द्वारा, निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार लिया गया है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 29 मार्च 2024 को थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा निजी संस्थान के छात्रों पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्तों 1.सुशान्त शर्मा पुत्र विनोद शर्मा व पारस धामा पुत्र विजय धामा को सेक्टर 126 पुश्ता रोड से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर निजी संस्थान के छात्र व उसके साथियों के ऊपर हवाई फायर और मारपीट कर गाली गलौज की गई थी। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियुक्तों का विवरणः
1. सुशान्त शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम नई बस्ती पोस्ट चंदेरू थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर हाल निवासी वंडर होम्स ग्राम हाजीपुर गली नं0-8 सैक्टर-104 नोएडा थाना सेक्टर 39 नोएडा
2. पारस धामा पुत्र विजय धामा निवासी ग्राम पावला थाना कोतवाली जनपद बागपत हाल निवासी दृ होम केयर पी.जी. रायपुर सैक्टर-126 नोएडा थाना सैक्टर 126 नोएडा

 

 8,614 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.