नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : चुनावों में दिल्ली, यूपी व हरियाणा के जुड़े शहरों के बीच पुलिस अफसर रखेंगे अराजक तत्वों पर नजर, समन्वय बैठक में चर्चा

1 min read

नोएडा, 1 अप्रैल।

आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतन्त्र व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, हरियाणा व कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों के मध्य समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सीमावर्ती अंतर्जनपदीय व अन्तर्राज्यीय थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों की एक समन्वय गोष्ठी रविवार को पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन की अध्यक्षता एवं अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन की उपस्थिति में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा के कार्यालय सेक्टर-14ए में आयोजित की गयी। जिसमें नोएडा जोन के सभी एसीपी, एसीपी न्यू डिवीजन कल्याणपुरी, दिल्ली, एसीपी सरिता विहार, दिल्ली, एसीपी वूमेन सेफ्टी फरीदाबाद, हरियाणा व नोएडा जोन के सभी थाना प्रभारियों, एसएचओ थाना कालिन्दीकुंज, दिल्ली, निरीक्षक क्राइम थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद, एसएचओ थाना भूपानी, फरीदाबाद, हरियाणा, एसएचओ थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली, एसएचओ थाना मयूर विहार, दिल्ली सम्मिलित हुए। पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, स्वतन्त्र व शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अपराधियों एवं चुनाव प्रभावित करने वाले तत्वों की सूची का आदान प्रदान किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने को बताया गया। चुनाव को प्रभावित किये जाने वाली किसी भी प्रकार की सूचनाओं को तीव्र गति से आदान-प्रदान करने एवं भविष्य में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। चुनाव के दौरान आसामाजिक तत्वों/अपराधियों के बॉर्डर से आवागमन न करने हेतु बार्डर पर प्रभावी चेकिंग कराये जाने हेतु बताया गया।

 5,427 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.