नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : कांग्रेस नेता अनिल यादव बने दिल्ली लोकसभा मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर

1 min read

नई दिल्ली, 3 अप्रैल।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टी ज़ोरो से उसकी तैयारी में जुटी हैं, इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने नोएडा के अनिल यादव को दिल्ली के लोकसभा चुनाव हेतु मीडिया विभाग का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।
आगामी चुनाव में मीडिया का बेहद अहम योगदान रहेगा जिसके चलते छठे चरण में होने वाले दिल्ली के चुनाव में इसे बेहद महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी माना जा रहा है। अनिल यादव इससे पूर्व यूपी के वार रूम के सदस्य के साथ साथ प्रदेश के प्रवक्ता भी रहे हैं।

अनिल यादव टीवी पर राजनैतिक चर्चाओं में कांग्रेस का पक्ष मज़बूती के साथ रखते हैं व सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रिय हैं। इस नियुक्ति को श्री राहुल गाँधी जी द्वारा निरंतर पिछड़े वर्ग के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर ज़िम्मेदारी देकर पार्टी से जोड़ने की मुहिम के रूप में भी देखा जा रहा है।

अनिल यादव समेत 20 अन्य वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी गई है जिसकी घोषणा कांग्रेस के मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री पवन खेड़ा ने की। वहीं अनिल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया व साथ ही दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रण लिया।

 42,616 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.