नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर/नोएडा,  6 अप्रैल।

भाजपा का स्थापना दिवस शनिवार को पूरी नोएडा में ज़ोर शोर से मनाया। नोएडा के आठों मंडलों के सभी बूथ पर स्थापना दिवस मनाया गया। इसके चलते आज सुल्तानपुर के बूथ नंबर 724 पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ डा नरेश शर्मा भी रहे।

इस मौक़े पर मनोज गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। आज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हम सबको अभिनंदन करना चाहिए, जिनके अथक परिश्रम के बलबूते पर आज भाजपा को भारत की ही दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है. इस पुनीत कार्य में हमें जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भारत के हर कोने से मिल रहा है।

इसके साथ ही सभी ने ग्राम सुल्तानपुर, रायपुर, असगरपुर, बख्तावरपुर में जनसंपर्क भी किया। इस मौक़े पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश चौहान, उमेश यादव, प्रदीप चौहान, सत्यप्रकाश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, जगदीश शर्मा, महेश चौहान, सुरेंद्र त्यागी, राजकरण त्यागी, नथुराम त्यागी, राहुल त्यागी, विजय त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा, विकाश कुंडिया, विकाश शर्मा, सूरजपाल राणा, नीरज चौहान, केशव पंडित, पुष्कल गुप्ता, अंकुश चौधरी, सतपाल अवाना, संदीप अवाना, भगत भाटी, विपिन तवर, सुदेश अवाना, पाले प्रधान, राजवीर प्रधान मौजूद रहे।

गौतमबुद्धनगर जिला इकाई ने 11 मंडलों में मनाया

भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर गौतमबुधनगर भाजपा पार्टी ने 11 मंडलों के 1073 बूथों पर बूथ समिति पन्ना प्रमुख बैठक बूथ पर पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के लिये प्रचार कर वोट माँग कर पार्टी स्थापना दिवस मनाया।

भाजपा ज़िला कार्यालय पर मुख्यअतिथि ज़िला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता जी रहे ज़िला कार्यालय पर ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता जी ने कहा कि भाजपा पार्टी की स्थापना राष्ट्र को आगे बढ़ाने राष्ट्र का सर्वागीण विकास ,शोषित वंचित पिछड़े लोगों के लिये काम आज देश में वंचित पिछड़े शोषित लोगों के लिये भाजपा सरकारें कार्य कर रहीं है आज देश विश्व पटल पर आगे बढ़ रहा है तीसरी बार फिर मोदी सरकार बने उसके लिये सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान करायें।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि पार्टी प्रेरणा स्त्रोत आदरणीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय जी एवं भारत माता के चित्र लगा कर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने बूथों पर पार्टी का 45 वाँ स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर मनाया । साथ ही कार्यक्रम के दो फोटो खींचकर नमो ऐप पर एवं सभी शोशल मिडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की और उन्होंने कहा कि आगामी 26 अप्रैल को अपने लोकप्रिय सांसद प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक वोटो की जीत से जिताना है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी योगेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा पवन रावल राहुल पंडित पवन नागर सुनील भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य रवि जिन्दल सत्यपाल शर्मा इन्द्र नागर अमित शर्मा राजीव सिंघल मनोज भाटी विजय रावल महेन्द्र नागर दिनेश भाटी संजय भाटी मनोज प्रधान सुनील सोनक महेश शर्मा इन्दरजीत टाईगर आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी स्थापना दिवस पर जगह जगह उपस्थित रहे।

 40,760 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.