नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 11 अप्रैल।

थाना फेस-3 नोएडा पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से मोबाइल टावरों से कीमती आर.आर.यू व अन्य उपकरण चोरी करने व बेचने वाले शातिर 7 बदमाश गिरफ्तार किये गए हैं। उनके कब्जे से चोरी के कीमती 40 आर.आर.यू, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण, घटना में प्रयुक्त दो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल व 6 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं।

कार्यवाही का विवरणः

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ह्रदयेश कठेरिया ने बताया कि 11.04.2024 को थाना फेस-3 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सर्विलांस टीम के सहयोग से एक बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया किन्तु नही रुके और मोटरसाइकिल को पीछे मोडकर भागने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके से मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त 1.दानिश कुरैशी पुत्र सलीम 2.राधे पुत्र महेश सैनी को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से मोबाइल टावर से चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ। अभियुक्तों की निशानदेही पर डम्पिंग ग्राउन्ड सेक्टर-68 से अभियुक्त 1.फैजान कुरेशी पुत्र बिलाल 2.रिजवान मलिक पुत्र यामीन 3. बिलाल मलिक उर्फ सुल्तान डौन पुत्र इमरान को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मोबाइल टावर चोरी के सामान व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए है एवं साई अपार्टमेट के सामने के डंपिग ग्राउण्ड से अभियुक्त 1.रोहित उर्फ निप्पल पुत्र प्रेमसैनी 2.शहजाद उर्फ मनीष पुत्र रईसुद्दीन को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मोबाइल टावर चोरी के सामान कीमती आर.आर.यू व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल चोरी के कीमती 40 आर.आर.यू, अन्य उपकरण, घटना में प्रयुक्त दो गाडी 1.सैन्ट्रो गाड़ी डीएल 8 सी.टी 1541 2.सफारी गाड़ी रजि0नं0 डीएल 1 सीवी 8746, एक स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल यू0पी0 14 एफ वी 0021 व 6 स्मार्ट फोन बरामद हुये है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.दानिश कुरैशी पुत्र सलीम निवासी अनसारीयान, मौहल्ला चौकी के पीछे, फरीदनगर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष।
2.राधे पुत्र महेश सैनी निवासी खेडा मौहल्ला फरीदनगर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद उम्र 22 वर्ष।
3.फैजान कुरेशी पुत्र बिलाल निवासी अंसारियान तेलियान, मौहल्ला फरीदनगर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद उम्र 23 वर्ष।
4.रिजवान मलिक पुत्र यामीन निवासी बॉम्बे कॉलोनी, नई बस्ती नंदग्राम, गाजियाबाद मूल पता कांच का पुल, मेरठ उम्र 24 वर्ष।
5.बिलाल मलिक उर्फ सुल्तान डौन पुत्र इमरान निवासी टॉवर वाली गली, जेरीफाल, थाना नौचंदी, मेरठ उम्र 24 वर्ष।
6.रोहित उर्फ निप्पल पुत्र प्रेमसैनी निवासी गढी मौहल्ला फरीदनगर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष।
7.शहजाद उर्फ मनीष पुत्र रईसुद्दीन निवासी मयूर विहार, डासना, गाजियाबाद उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः

1. 40 आर आर यू0 मोबाइल टावर
2. एक सफारी गाड़ी रजि0नं0 डीएल 1 सी वी 8746
3. एक सैन्ट्रो गाड़ी डीएल 8 सी टी 1541
4. एक स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल यू0पी0 14 एफ वी 0021 सीजशुदा (जो घटना में प्रयुक्त होती है)
5. 06 मोबाइल फोन (टैक्नो कम्पनी-1, वन प्लस कम्पनी-1, आईफोन-3 ओपो मोबाइल-1)
6. 02 प्लास, 02 छोटे व बडे पेंचकस, 01 पाईप रिन्च, 02 टी पाना, 04 चाबी, 01 बिजली टेस्टर व 02 हथौडा व 01 पाना

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त दानिश

1.मु0अ0सं0 126/2024 धारा 411/413/414 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 43/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 41/2024 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0 111/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
6.मु0अ0सं0 150/2018 धारा (….) थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
7.मु0अ0सं0 207/2018 धारा 380/457/411 भादवि थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
8.मु0अ0सं0 282/2017 धारा 379/411 भादवि थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
9.मु0अ0सं0 602/2018 धारा 147/148/336/504/506 भादवि थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
10.मु0अ0सं0 690/2018 धारा 398/401 भादवि थाना भोजपुर, गाजियाबाद।
11.मु0अ0सं0 693/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना भोजपुर, गाजियाबाद।

अभियुक्त राधे

1.मु0अ0सं0 126/2024 धारा 411/413/414 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 43/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 41/2024 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
5.मु0अ0सं0 528/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
6.मु0अ0सं0 541/2020 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।
7.मु0अ0सं0 578/2020 धारा 414 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त फैजान कुरेशी

1.मु0अ0सं0 126/2024 धारा 411/413/414 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 43/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 41/2024 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त रिजवान मलिक

अभियुक्त बिलाल मलिक

5.मु0अ0सं0 266/2023 धारा 392/411 भादवि थाना खरखौदा, जिला मेरठ।

अभियुक्त रोहित उर्फ निप्पल

1.मु0अ0सं0 126/2024 धारा 411/413/414 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 43/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 51/2024 धारा 379/411 भादवि थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 41/2024 धारा 379 भादवि थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।

अभियुक्त शहजाद उर्फ मनीष

 10,496 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.