नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 15 अप्रैल।

केंद्रीय राज्य मंत्री उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय बी एल वर्मा सोमवार को नोएडा में संकल्प पत्र को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में उनके साथ ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महामंत्री उमेश त्यागी रहे।

केंद्रीय मंत्री ने भाजपा द्वारा जारी किए गए अपने संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी 2024 को लेकर चर्चा की। इस वार्ता में सरकार द्वारा किए गए पिछले 10 साल के कार्य और आने वाले समय के लिए अपने संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इस संकल्प पत्र को 24 समूह में बाँटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा,मद्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीमनयर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवनेंस को 14 सेक्टर में बाँटा गया हैं। इनमें भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवनेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इननवेशन और र्टेक्ननलॉजी और पर्यावरण को रखा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया । उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है। .डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जिस विचार को साझा किया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने आगे बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ उसी वैचारिक अधिष्ठान का पर्याय है। भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलप्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
भाजपा का संकल्प अगले 5 वर्षों तक मुफ्त राशन, गैस कनेक्‍शन और PM सूर्य घर से जीरो बिजली बिल का सपना होगा साकार, फिर एक बार मोदी सरकार। भाजपा सरकार में पारदर्शी परीक्षाओं से लाखों युवाओं को दिया रोजगार, भाजपा ने पेपर लीक पर कड़ा कानून बनाया है और अब इस कानून को लागू किया जाएगा। युवाओं को देंगे बेहतर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, निवेश अपार, स्टार्टअप्स की भरमार, टूरिज्म और स्पोर्ट्स में खुलेंगे रोजगार के द्वार मुद्रा योजना, स्‍वनिधि, डिजिटल क्रेडिट से स्‍वरोजगार के भी अवसर मिलेंगे।
मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज जारी रहेगा। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है।आयुष्मान के दायरे में 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा।
3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है।
हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे।
बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं। बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है। गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।
भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है। आज की प्रेस वार्ता में मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, रवि मिश्रा, विवेक मिश्रा, अंकित अरोड़ा भी शामिल रहे।

 45,794 total views,  627 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.