नोएडा खबर

खबर सच के साथ

प्रियंका गांधी ने सुनी नोएडा के किसानों और बायर्स की समस्याएं-पंखुड़ी पाठक

1 min read

 

लखनऊ, 29 सितम्बर।

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) पंखुड़ी पाठक व कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवम् राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियांका गाँधी वाड्रा से मुलाकात की। ज्ञात हो कि प्रियंका गाँधी उत्तरप्रदेश के 5 दिवसीय दौरे पर हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश भर में शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा एवम् रैलियों पर चर्चा करने हेतु अपने सभी सह प्रभारियों एवं संगठन के लोगों के साथ बैठक कर रही हैं।
पंखुड़ी पाठक ने बताया कि प्रियंका जी से नोएडा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें नोएडा में महीने भर से चल रहे किसान आन्दोलन जिसमें अनिल यादव समेत कई कांग्रेस नेता जेल भी गए, इसके साथ साथ फ़्लैट बायर्स की समस्याओं एवम् हजारों की संख्या में बिना बिजली के रह रहे पुश्ता पार कॉलोनियों के परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया,  जिस पर प्रियंका गांधी ने सभी मुद्दों को प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया व आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टों में शामिल कराने को कहा।
वहीं अनिल यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी जी पूरे प्रदेश में नौजवानों में बढ़ रही बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था एवम् महिला सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसी के चलते उन्होंने नोएडा में भी नौजवानों एवम् महिलाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 5,779 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.