नोएडा खबर

खबर सच के साथ

सपा नोएडा ग्रामीण इकाई ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

1 min read

नोएडा , 23 दिसम्बर। गुरुवार को किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 119 वीं जयंती सपा नोएडा ग्रामीण द्वारा सेक्टर 31स्थित निठारी गांव में धूमधाम से मनाई गई। नोएडा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सपा नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बोलते हुए सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद अपनी संघर्ष क्षमता और योग्यता के बलबूते देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया। उनका जन्म 23 दिसम्बर 1902 को नूरपुर गांव (बाबूगढ़ छावनी के निकट) तहसील हापुड़, ग़ाज़ियाबाद में हुआ था। चौधरी साहब ने छोटी सी उम्र में गांव, गरीब, किसान का शोषण देखा और उनके हृदय में शोषण के खिलाफ बीजारोपण हुआ। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए आजीवन संघर्ष किया इसलिए उन्हें किसानों का मसीहा भी कहा जाता है।
सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने  कहा कि आगरा विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1928 में ग़ाज़ियाबाद में वकालत प्रारम्भ की। वह हमेशा न्यायपूर्ण मुकदमों को ही स्वीकार करते थे। गांधी जी के आवाहन पर सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और हिंडन नदी पर नमक बनाने का कार्य किया जिसमें उन्हें 6 माह की सजा भी हुई। जहां चौधरी साहब ने आजीवन किसानों की भलाई के लिए कार्य किया वहीं वर्तमान भाजपा सरकार में किसान सड़कों पर कड़कड़ाती सर्दी में न्याय पाने के लिए आंदोलनरत है लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है।उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर मज़दूरसभा अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, देवेंद्र अवाना, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव,मोहम्मद तस्लीम एवं मुकेश प्रधान, रामबीर यादव, मुमताज आलम, राजू टांक, प्यारेलाल यादव, मनोज प्रजापति, मोहसिन सैफ़ी, अरुण यादव, मुन्नीलाल बघेल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 8,025 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.