नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने घर घर चुनाव प्रचार किया, कहा एक बार मौका दीजिये

1 min read

नोएडा, 23 जनवरी।

कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने आज सैक्टर 52 शताब्दी विहार सैक्टर 12, सुल्तानपुर, गढ़ी चौखण्डी, कनावनी में घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार उनको मौका देकर देंखे आपकी हर समस्या के लिए आपके बीच रहकर आपकी लड़ाई लडूंगी। मैं नोएडा की ही निवासी हूँ ,भागने वाली नहीं हूँ।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने व सक्षम बनाने के लिए आगे आने का आव्हान किया है। मैं नोएडा की महिलाओं व युवाओं की आवाज बन कर आपके लिए काम करूंगी। उसके बाद ज़ूम मीटिंग के माध्यम से अंतरिक्ष गोल्फ़ व्यू अपार्टमेंट व सिविटेक स्टेडीया सोसायटी में प्रमुख लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा अपने लिए समर्थन मांगा। उन्होंने फ़्लैटस की रजिस्ट्री करवाने व बिल्डर माफिया से छुटकारा दिलाने का वचन दिया। वरिष्ठ नेता अनिल यादव ने भी विभिन्न गांवों व ॐ साईं कॉलोनी पुस्ता पार का दौरा कर काँग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ले लिए वोट मांगे। आज विभिन्न सैक्टरों व गावों में चुनाव प्रचार करने वालों में गगनदीप कौर, रूबी चौहान, सोनू प्रधान, रिजवान चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, आर के प्रथम, यू के भारद्वाज, एस एस राणा, रामकुमार शर्मा, अमित यादव, अनुपम ओबेरॉय, नवीन यादव शामिल रहे।

 7,114 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.