नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह ने डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार, मांगा वोट

1 min read

नोएडा, 23 जनवरी।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी श्री पंकज सिंह ने कोरोना से ठीक होने के बाद रविवार से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। विधायक पंकज सिंह ने सेक्टर 62, सरस्वती शिशु मंडल के शताब्दी रेल विहार,भारत पेट्रोलियम, नीलकंठ अपार्टमेंट, आदि जगहों पर डोर टू डोर जाकर चुनाव प्रचार किया और लोगो से भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आह्वान किया। इसी क्रम में शताब्दी रेल विहार में लोगो को संबोधित करते हुए विधायक और नोएडा भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह जी ने कहा की 2014 से लेकर अब तक केंद्र और प्रदेश में जो मोदी जी या योगी जी की सरकार बनी है जबसे विकास का कार्य किया गया । उन्होंने नोएडा विधानसभा में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा जी खूब विकाश कर कार्य किया और यदि कोई और काम रह गया हो तो उसे चुनाव के बाद काम करा कर नोएडा विधानसभा का चौमुखी विकास के नोएडा को शानदार बनाएंगे। भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी मनीष शर्मा ने जनमानस को मोदी जी और योगी जी द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यो से अवगत कराया तथा विधायक पंकज सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सभी मंडलों में युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया॥
इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम निवास यादव , अनुज शर्मा , अर्पित मिश्रा , प्रवीण चौहान, सत्यम सिंह, नीता बाजपाई प्रवीण कुमार झा राहुल शर्मा, विपुल शर्मा ,सहित मंडल के देव तुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 17,094 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.