वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया डिजिटल बजट, 25 साल का ब्लू प्रिंट तैयार
1 min read
नई दिल्ली, 1 फरवरी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज डिजिटल बजट पेश किया गया, उन्होंने इस बजट को अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट बताया, बजट के कुछ मुख्य बिंदु:
1. MSP पर किसानों से रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी, केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा देने का लक्ष्य ,किसानों को डिजिटल सर्विसेज देंगे, कृषि यूनिवर्सिटी का विस्तार किया जाएगा।
2. ITR गड़बड़ी को 2 साल तक सुधार कर सकेंगे।
3. कपडे़ और चमड़े का सामान सस्ता होगा और खेती के उपकरण सस्ते होंगे, मोबाइल फोन, चार्जर सस्ते होंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, विदेश से आने वाली मशीनें भी सस्ती होगी।
4. गति शक्ति योजना का विस्तार होगा, 25000 किलोमीटर तक NH का विस्तार होगा। 60 किलोमीटर लंबे 8 रोपवे का निर्माण किया जाएगा।
5. 3 साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।
6. 60 लाख लोगों को नौकरी देगी सरकार।
7. शहरों और गांवों में 80लाख घर बनाए जाएंगे।
8. सिंचाई पेयजल योजना बढ़ाने पर जोर, 3 करोड़ परिवारों को नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य। पांच बड़ी नदियों को आपस में जोड़ने की योजना।
9. आरबीआई जल्द डिजिटल करेंसी लांच करेंगी। ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगी करेंसी।
10. 2 लाख आंगनबाड़ी केंद्र अपग्रेड होंगे, महिलाओं के लिए मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 योजना।
11. इस साल 5G सर्विसेज शुरू होंगी। 5G स्पेक्ट्रम के लिए जल्द नीलामी की जाएगी। सभी गांव को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का सरकार का लक्ष्य।
12. पीएम विद्या के ‘वन क्लास वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा, 1 से 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिल सकेगी।
13. इस साल से e-passport मिलने लगेंगे, चिप वाले पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।
14. 1.5 लाख डाकघरों में एटीएम सुविधा मिलेगी।
15. एयर इंडिया का विनिवेश पूरा किया गया, SEZ की जगह नया कानून आएगा, रक्षा अनुसंधान बजट 25% बढ़ेगा, उत्पाद आयात कम करेंगे और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेंगे।
16. क्रिप्टो करेंसी से आमदनी को 30% काटेगा टैक्स।
17. नॉर्थ ईस्ट के लिए 1500 करोड़ रुपए।
18. विमानों का ईधन 8.5% महंगा हुआ, हवाई जहाज का सफर महंगा हो सकता है।
19. शहरों में ई-चार्जिंग स्टेशन बढाए जाएगें।
20. कटे और पॉलिश किए गए हीरे, रत्नों पर सीमा शुल्क घटाकर 5% किया जाएगा।
12,246 total views, 2 views today