नारी प्रगतिशील सोशल फाउंडेशन की सूचना पर डीसीपी महिला सुरक्षा ने की कार्रवाई, नोएडा के एक फ्लैट में बंधक बनी दो लड़कियों को छुड़वाया,फ्लैट मालिक गिरफ्तार
1 min read
-डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला की तत्परता से बंधक बनायी गयी 02 लडकियों को छुडाया गया,
-बंधन से छूटने के बाद दोनो लडकियों की खुशी मे छलक आयी आंखे।
-नारी प्रगतिशील सोशल फाउंडेशन एनजीओ द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर की गयी कार्यवाही
नोएडा, 1 फरवरी।
नारी प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा 28 जनवरी को डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला को सूचना दी गयी कि सनवर्ड सोसायटी के किसी फ्लैट में 02 लडकियों को बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। सूचना पर डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा द्वारा मानिटरिंग करते हुये थाना सेक्टर 39 की महिला सुरक्षा इकाई टीम को एनजीओ द्वारा बताये गये स्थान पर जाने का आदेश दिया गया। महिला सुरक्षा इकाई टीम द्वारा लडकियों को ढूंढने का प्रयास किया जाने लगा दिनांक 29.01.2022 को बंधक बनायी गयी उक्त दोनो लडकियों (जिनमें एक वेस्ट बंगाल राज्य व 01 लडकी आसाम राज्य की रहने वाली है) नवीन गुप्ता पुत्र कंवर सैन निवासी सनवर्ड वनालिका सोसायटी फ्लैट नम्बर 201 टावर 02 सेक्टर 107 के घर से छुडाया गया।
दोनो लडकियां जिनमे एक लडकी आसाम राज्य के दिसपुर जिसको लगभग 04 वर्ष से बंधक बनाया हुआ था तथा दूसरी लडकी प0बंगाल की रहने वाली है जिसे 07 माह से नवीन गुप्ता बंधक बनाया हुआ था। बंधक लडकियो द्वारा बताया गया कि हमे रिश्तेदार नौकरी लगवाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी छलेरा में छोडकर चले गये थे जहां से मुझे नवीन गुप्ता के घर नौकरी करने के लिये छोडा गया। नवीन गुप्ता द्वारा हमे बंधक बनाकर अपने घरवालो के जाने के बाद हमारे साथ अमानवीय व्यवहार करते हुये लैंगिक उत्पीडन,दुष्कर्म तथा मारपीट करता था तथा यह भी कहता था कि अगर तुमने किसी को बताया तो तुम दोनो को जान से मार दूंगा। नवीन गुप्ता अपने घर से जाने के बाद फ्लैट का ताला बंद कर चला जाता था। इसके द्वारा हमे आज तक सैलरी नही दी गयी है।
डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से खुशी जाहिर करते हुए दोनो लडकियों ने पुलिस का धन्यवाद किया।दोनो लडकियों द्वारा दिये गये ब्यान के आधार पर दिनांक 30.01.2022 को अभियुक्त को थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा मु0अ0स0 70/2022 धारा 323,342,370,376,506 भादवि व बंधित श्रम पद्धति (उत्सादन) अधिनियम 1976 धारा 16,17,18 के अंतर्गत एफआइआर कर अभियुक्त नवीन गुप्ता पुत्र कंवर सैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
4,432 total views, 2 views today