यादें -जब स्वर कोकिला लता मंगेशकर नोएडा आई थी
1 min read
नोएडा, 6 फरवरी।
देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थी कोरोना की वजह से भर्ती कराया गया था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी और उसके बाद उन्होंने मीडिया को आधिकारिक रूप से सूचना दी।
नोएडा एनसाइक्लोपीडिया विनोद शर्मा ने लता मंगेशकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि एक बार वह है नोएडा आई थी जब उनके गुरु सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती हुए थे तब गुरु जी के दर्शन करने आई थी उनकी बोली इतनी मीठी थी आवाज निकलते ही हर आदमी उनका दीवाना हो जाता था उनको भारत के इतिहास में ऐसी स्वर कोकिला के रूप में हमेशा याद किया जाएगा उनके बिना भारतीय फिल्मों की गीतों की कल्पना करना भी मुश्किल है उनके हर विधा के गीत लोग लगातार गुनगुनाते रहते हैं ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी देशभक्ति का ऐसा गीत जो हर भारतीय की जुबान पर रहता है उनके चाहने वाले पूरी दुनिया में है ऐसे महान स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को नोएडा खबर की तरफ से श्रद्धांजलि त मंगेशकर का जन्म सितंबर 1929 में हुआ था और 6 फरवरी 2022 में 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया से विदा ली।
9,854 total views, 2 views today