नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा की 80 वर्षीय महिला रास्ता भूलकर ग्रेटर नोएडा पहुंची, पुजारी और पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

1 min read

 

ग्रेटर नोएडा, 2 अगस्त।

ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर रास्ता भटकी मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला को उनके घर पहुंचाया। 80 वर्ष की यह महिला नोएडा से अपने घर का रास्ता भटक गई और ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 स्थित साई मंदिर पहुंच गई। मंदिर के पुजारी और पुलिस की सतर्कता से महिला अपने परिजनों के बीच पहुंच गई।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला उम्र करीब 80 वर्ष रास्ता भटक कर साईं मंदिर अल्फा-2 पर आ गई थी जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी एवं परेशान हो रही थी। बुजुर्ग महिला के सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी जिस पर थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मंदिर पंहुच कर महिला से उसके घर के बारे में जानने का प्रयास किया गया लेकिन बुजुर्ग महिला नाम पता बताने में असमर्थ रही। इस पर पुलिस द्वारा बुजुर्ग महिला का फोटो खींचकर आसपास पूछताछ की गयी अथक प्रयास करने पर महिला के घर के बारे में जानकारी प्राप्त हुयी तथा वृद्ध महिला का नाम व पता सेक्टर 40 नोएडा मिला। पुलिस द्वारा महिला के परिजनों से सम्पर्क कर वृद्ध महिला को परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों व स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

 5,040 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.