गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नेरेट में अमृत महोत्सव पर निकली पिंक रैली
1 min readगौतमबुद्धनगर, 14 अगस्त।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी का अमृत-महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा पिंक रैली का आयोजन किया गया।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी का अमृत-महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नर आलोंक सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह के नेतृत्व में गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा रविवार 14/08/2022 को थाना सेक्टर-20 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-18, अट्टा मार्किट, चाइना कट मार्किट व आसपास की अन्य जगहों पर पिंक रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं की सहायता हेतु बनाये गये पिंक बूथो पर पुलिस अधिकारीगण व महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एकत्र होकर उत्सव मनाया गया। पिंक रैली में महिला सुरक्षा इकाई व स्वयं सिद्धा टीम की लगभग 300 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा हाथो में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर घनी/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व मुख्य बाजारों में पिंक वाहनों व पैट्रोलिंग वाहनों से रूट मार्च किया गया और महिलाओं के मन में सुरक्षा का भाव पैदा किया गया। इस पिंक रैली के आयोजन का मुख्य उददेश्य सभी महिलाओं को आगे आकर आजादी का अमृत-महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस पिंक रैली कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर, एडीसीपी महिला सुरक्षा अंकिता शर्मा, एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेद्वी, संबंधित एसीपी व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
8,285 total views, 2 views today