नोएडा खबर

खबर सच के साथ

भंगेल के निकट रामलीला मैदान में महापंचायत 21 अगस्त को,लोटस ब्लू बर्ड से महर्षि नगर तिराहे की तरफ ट्रैफिक प्रतिबन्धित रहेगा

1 min read

नोएडा, 20 अगस्त।

नोएडा के भंगेल गांव के निकट दिनांक 21.08.2022 को महर्षि आश्रम रामलीला मैदान पर प्रस्तावित महापंचायत के दौरान यातायात डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा। इस सम्बन्ध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को घर से निकलते समय इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

1- फेस-2 से गेझा तिराहा से महर्षि आश्रम चौक होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात गेझा तिराहा से श्रमिक कुंज चौक होकर फरीदाबाद फ्लाई ओवर / सैक्टर 105 चौक, हाजीपुर चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।

2- हाजीपुर चौक से लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात हाजीपुर चौक से सैक्टर 105 चौक, श्रमिक कुंज चौक, गेझा तिराहा / एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

3- लिंक रोड (सैक्टर 71 से डीएससी रोड) होकर लोटस ब्लू बर्ड तिराहा होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात सैमसंग चौक सैक्टर 81 होकर अथवा प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सैक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

4- यथार्थ अस्पताल तिराहा से महर्षि आश्रम चौक से नोएडा की ओर जाने वाला यातायात श्रमिक कुंज चौक, सैक्टर 105 चौक, हाजीपुर चौक होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

5- डीएससी रोड होकर महर्षि आश्रम चौक से फेस-2 की ओर जाने वाला यातायात प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, लोटस ब्लू बर्ड तिराहा, हाजीपुर चौक से सैक्टर 105 चौक, गेझा तिराहा, एल्डिको चौक से फेस-2 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- लोटस ब्लूवर्ड सोसायटी तिराहा से महर्षि आश्रम चौक तक मार्ग यातायात आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

7- यातायात सम्बन्धित जानकारी हेतु यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर के हैल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है।

कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें

 8,088 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.