नोएडा से संजीव निगम आप के प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए
1 min read
लखनऊ, 4 सितम्बर।
आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद संजय सिंह द्वारा प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी। जिसमें संजीव निगम को भी उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया। संजीव निगम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह , निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और अवध प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान का आभार व्यक्त करते हुये कहा आप ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसे पार्टी में पहले की तरह पूरी ईमानदारी से करता रहूंगा। यह मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने और पार्टी के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर ऐसे ही करता रहूंगा।
संजीव निगम गणित विषय से एम एस सी है व कोचिंग में गणित पढ़ाते है। इससे पूर्व में संजीव निगम अवध प्रांत के मीडिया प्रभारी और गौतमबुद्ध नगर जिले में जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सम्हाल चुके है। संजीव निगम पार्टी के संस्थापक सदस्य है और इन्होंने दिल्ली, पंजाब,हरियाणा, गुजरात व छत्तीसगढ़ राज्यों में जाकर पार्टी के लिये कार्य किये है और इसी साल के अंत मे प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावो को लेकर पार्टी वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। निर्वतमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल और मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य मीनाक्षी श्रीवास्तव और कई पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने संजीव निगम को प्रदेश प्रवक्ता बनने पर शुभकामनाएं दी।
8,587 total views, 2 views today