नोएडा खबर

खबर सच के साथ

कांग्रेस ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के लिए कोऑर्डिनेटर बनाया

1 min read

नोएडा, 5 सितम्बर।

आग़ामी 7 सितम्बर से कांग्रेस पार्टी द्वारा श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत में निकाली जाएगी उसमें नोएडा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती पंखुड़ी पाठक को अहम ज़िम्मेदारी मिली है। उन्हें यात्रा के लिए पंजाब राज्य का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
उनके साथ में अंशुल अभिजीत को इंचार्ज व आदिल बोपोराइ को सहयोगी कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया जा रहा है। इस ज़िम्मेदारी को आग़ामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भी काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पंखुड़ी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए बताया कि यह यात्रा महंगाई और बेरोज़गारी के अलावा देश में चल रही नफ़रत की राजनीति को कम करके आपसी सौहार्द को बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस यात्रा में पार्टी के अधिकतर सभी बड़े चेहरों को ज़िम्मेदारी दी गयी है। पंखुड़ी ने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी।

 5,915 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.