नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में परीक्षा के दौरान डिवाइस लगाकर नकल करने वाले 8 युवक गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 14 सितम्बर।

थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से परीक्षा में नकल करते हुये 08 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 06 इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस (सिम कार्ड, वायरलेस ब्लू टूथ, ईयरबड्स के साथ 3 ब्लू टूथ डिवाइस), एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड बरामद किये गए हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनाक 13.09.2022 को थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा आर0आर0सी0 लेवल-1, परीक्षा 2022 में धोखाधडी करते हुये इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस से नकल करते हुये 08 अभियुक्त 1.प्रवेश बंसल पुत्र महाराज सिंह बंसल 2.रवि कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार 3.पवन कुमार पुत्र नूरा 4.दीपक कुमार पुत्र शमशेर 5.मोनू पुत्र प्रेम सिंह 6.रजत पुत्र महिपाल सिंह 7.प्रमिन्दर पुत्र रामपाल 8.प्रवीन कुमार पुत्र वेदपाल सिंह को आईओन डिजीटल जोन सी-30/7ए सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 06 इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस (सिम कार्ड, वायरलेस ब्लू टूथ, ईयरबड्स के साथ 3 ब्लू टूथ डिवाइस), एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड बरामद हुए है।

दिनांक 13.09.2022 को आईओन डिजीटल जोन सी-30/7ए सेक्टर-62, नोएडा में आर0आर0सी0 लेवल-1, (चरण-3) 2022 की परीक्षा में अभियुक्तों की गतिविधि पर संदेह होने पर, उसकी तलाशी की गई जिनसे सिम कार्ड और वायरलेस ब्लू-टूथ, ईयरबड्स बरामद हुये। अभियुक्तों द्वारा आपस में मिलकर नौकरी पाने के लिए अनुचित साधनों/धोखाधड़ी का उपयोग करके परीक्षा पास करने की कोशिश की गई।

अभियुक्तों का विवरण

1.प्रवेश बंसल पुत्र महाराज सिंह बंसल निवासी 28/4 गली नं0 17, विश्वनगर शाहदरा नई दिल्ली।
2.रवि कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चंदयान शाहपुर, बांणगंगा जिला बागपत।
3.पवन कुमार पुत्र नूरा निवासी 229, डूडवा, सोनीपत, हरियाणा।
4.दीपक कुमार पुत्र शमशेर निवासी 118, राठधाना, सोनीपत, हरियाणा।
5.मोनू पुत्र प्रेम सिंह निवासी पाना मुन्द्रा, मोरथल खास 91 सोनीपत, हरियाणा।
6.रजत पुत्र महिपाल सिंह निवासी रामला, जिला बागपत।
7.प्रमिन्दर पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बमनौली, जिला बागपत।
8.प्रवीन कुमार पुत्र वेदपाल सिंह निवासी ग्राम सिसाना, 26-आर, सोनीपत, हरियाणा।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0-415/2022 धारा 420 भादवि व 3/10 परीक्षा अधि0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण

1.06 इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस (सिम कार्ड वायरलेस ब्लू टूथ ईयरबड्स के साथ 3 ब्लू टूथ डिवाइस)
2.एक मोबाइल फोन व आधार कार्ड

 2,671 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.