मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी के गोदाम से चुराई थी 800 किलो एल्युमिनियम शीट, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 26 मई।
सूरजपुर पुलिस द्वारा एक कंपनी के गोदाम का ताला तोड़कर  800 किलोग्राम एल्यूमीनियम प्लेट चोरी करने वाले 3  शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की सामग्री और अवैध शस्त्र बरामद किये गए हैं।
कार्यवाही का विवरण:
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना सूरजपुर पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों—1. दिलशाद पुत्र मोहम्मद फैयाज, 2. कार्तिक पुत्र पप्पू, और 3. शिवम पुत्र राजसिंह—को ग्राम गुलिस्तानपुर के पीछे वाली सड़क से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई लगभग 800 किलोग्राम एल्यूमीनियम प्लेट (मूल्य लगभग 3 लाख रुपये), 1 तमंचा मय 01 कारतूस (.315 बोर) और 02 अवैध चाकू बरामद किए हैं।
पूछताछ का विवरण:
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 25.05.2025 की रात को सूरजपुर के साइट-सी में एक कंपनी के गोदाम का ताला तोड़कर 800 किलोग्राम एल्यूमीनियम प्लेट चोरी की थी। इस संबंध में थाना सूरजपुर में मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
  1. दिलशाद पुत्र मोहम्मद फैयाज, निवासी रामनगर, मेवाती कॉलोनी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र 32 वर्ष।
  2. कार्तिक पुत्र पप्पू, निवासी रामनगर, मेवाती कॉलोनी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र 23 वर्ष।
  3. शिवम पुत्र राजसिंह, निवासी रामनगर, मेवाती कॉलोनी, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग और आपराधिक इतिहास:
  • दिलशाद:
    1. मु.अ.सं. 302/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर।
    2. मु.अ.सं. 301/2025, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर।
    3. मु.अ.सं. 384/2020, धारा 414 भादवि, थाना बिसरख।
  • कार्तिक:
    1. मु.अ.सं. 302/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर।
    2. मु.अ.सं. 301/2025, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर।
  • शिवम:
    1. मु.अ.सं. 302/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर।
    2. मु.अ.सं. 301/2025, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *